Advertisment

26 जनवरी को स्कूल में है रंगोली कॉम्पिटिशन: बनाएं रंगोली की ये सुंदर डिज़ाइन, सभी करेंगे आपकी तारीफ, मिलेगा पहला इनाम

Republic Day Rangoli Designs: 26 जनवरी को गणतंत्र के अवसर पर सभी स्कूलों में तिरंगा फहराया जाता है। इस मौके पर सभी स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता कराई जाती है.

author-image
Manya Jain
26 जनवरी को स्कूल में है रंगोली कॉम्पिटिशन: बनाएं रंगोली की ये सुंदर डिज़ाइन, सभी करेंगे आपकी तारीफ, मिलेगा पहला इनाम

Republic Day Rangoli Designs

Republic Day Rangoli Designs: 26 जनवरी को गणतंत्र के अवसर पर सभी स्कूलों में तिरंगा फहराया जाता है। इस मौके पर सभी स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता कराई जाती है. ऐसे मौके पर स्कूलों में रंगोली देशभक्ति और भारतीय संस्कृति का अद्भुत प्रतीक होती है।

Advertisment

रंगोली में अशोक चक्र, भारत का नक्शा, भारतीय ध्वज, या वीर सैनिकों की तस्वीर शामिल की जाती हैं। इसके साथ ही "जय हिंद", "वंदे मातरम" जैसे देशभक्ति के मैसेज भी रंगोली में लिखे जाते हैं।

आज हम आपको कुछ रंगोली डिज़ाइन बताएंगे. जिन्हें आप अपने स्कूल में प्रतियोगिता में बना सकते हैं।

तिरंगा थीम रंगोली

26 जनवरी को तिरंगा रंगोली बनाना सबसे फेमस डिजाइन है। इसमें आप तिरंगे के तीनों रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) का इस्तेमाल कर सकते हैं। बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाएं।

Advertisment

publive-image

इस रंगोली को और अधिक सुंदर बनाने के लिए इसके किनारों पर दीए सजाएं।

भारत का नक्शा 

आप रंगोली के रूप में भारत का नक्शा बनाकर अपनी देशभक्ति व्यक्त कर सकते हैं। मानचित्र की रूपरेखा सफेद रंग से बनाइये तथा अंदर के भाग को तिरंगे के रंगों से भरिये।

publive-image

नक्शे के बीच में "जय हिंद" या "वंदे मातरम" लिखें। यह रंगोली देशभक्ति का प्रतीक बन जाती है।

अशोक चक्र डिजाइन

अशोक चक्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज का एक प्रमुख भाग है। इस डिज़ाइन में बड़े आकार में एक गोला बनाएं और उसके चारों ओर तिरंगे के रंगों से सजाएं।

Advertisment

publive-image

आप बीच में नीले रंग का घेरा और उसके चारों ओर फूल लगाकर इस डिजाइन को आकर्षक बना सकते हैं।

स्कूल और परेड थीम रंगोली

गणतंत्र दिवस के लिए आप स्कूल में परेड या ध्वजारोहण से संबंधित रंगोली बना सकते हैं। इसमें बच्चों को तिरंगा थामे या झंडे को सलामी देते हुए दिखाया जा सकता है।

publive-image

इसे बनाने के लिए रंगों के साथ विभिन्न शेप और ग्राफिक्स का उपयोग करें।

राष्ट्रीय प्रतीक रंगोली

कमल, मोर, राष्ट्रीय ध्वज या सारनाथ के सिंह जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों को रंगोली में बनाने का आईडिया अच्छा है। इन प्रतीकों को तिरंगे के रंगों से सजाएँ।

Advertisment

publive-image

यह डिजाइन न केवल कला को दर्शाता है बल्कि भारत की संस्कृति और इतिहास को भी उजागर करता है।

टिप्स

प्राकृतिक रंगों या फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग करें।

छोटे बच्चों के लिए सरल डिज़ाइन बनाएं।

रंगोली में देशभक्ति के मैसेज लिखें।

independence day rangoli designs simple rangoli designs for independence day competition independence day rangoli easy design creative rangoli designs for independence day independence day creative rangoli ideas for school competition
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें