26 April Horosope : - देखिए किन—किन राशि के जातकों को नौकरी से मिलेगा लाभ -

26 April Horosope : – देखिए किन—किन राशि के जातकों को नौकरी से मिलेगा लाभ

भोपाल। वृष, मिथुन और मकर राशि के जातकों  dekhie kin—kin raashi ke jaatakon ko naukaree se milega laabh को व्यापार से लाभ होगा। तो वहीं मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों को आज नौकरी से लाभ के योग बन रहे हैं। कर्क राशि के जातकों को आज का दिन हर तरह से अच्छा बीतने वाला है। शेष राशियों पर मिलाजुला असर रहेगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया के द्वारा बताया गया यह राशि फल चंद्र राशि के आधार पर है।

मेष | Aries  (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) – 

इस राशि के जाताकों को नेत्र पीड़ा हो सकती है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको लाभ होगा। आज आप हर्ष महसूस करेंगे।

वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है) –

वृष राशि के जातकों को आज आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में आपकी प्रग्रति होगी। व्यापार से लाभ होगा।

मिथुन | Gemini (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है) – 

मिथुन राशि के जात​कों को संतान सुख मिलेगा। विद्या में बाधा आ सकती है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कर्क | Cancer (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है) –

कर्क राशि के जातकों को शारीरिक सुख मिलेगा। मातृ—पितृ सुख मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखी रहेगा।

कर्क | Cancer (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है) –

सिंह राशि के जातकों को नौकरी से लाभ होगा। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान को कष्ट हो सकता है।

कन्या | Virgo (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है) –

कन्या राशि के जातकों को नौकरी से लाभ होगा। खर्च अधिक रहेगा। आज आपको नेत्र पीड़ा हो सकती है।

तुला | Libra (जिनका नाम र, त से शुरू होता है) –

तुला राशि के जातकों की आज दाम्पत्य उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। आज आप हर्ष महसूस करेंगे।

वृश्चिक | Scorpio (जिनका नाम न, य से शुरू होता है) – 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज वाहन भय बना रहेगा। अपव्यय से बचें। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु | Sagittarius (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है) –

धनु राशि के जातकों को उदर विकार घेर सकता है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मित्रों का आगमन होगा।

मकर | Capricorn (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है) –

मकर राशि के जातकों को सुख—साधन की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति होगी। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कुंभ | Aquarius (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है) – कुंभ राशि के जातकों के विरोधी आज पराजित होंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय ​व्यतीत होगा।

मीन | Pisces (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है) –

मीन राशि के जातकों के भात् यानि भाई की आज उन्नति होगी। किसी बात की चिंता आपको घेरे रहेगी। नौकरी से लाभ के योग बन रहे हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password