Wayanad Landslide: वायनाड में लैंडस्लाइड से 270 लोगों ने गंवाई जान, जायजा लेने पहुंच रहे राहुल-प्रियंका

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलनों से मुंडक्कई बस्ती और उसके आसपास के दो गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

Wayanad Landslide: वायनाड में लैंडस्लाइड से 270 लोगों ने गंवाई जान, जायजा लेने पहुंच रहे राहुल-प्रियंका

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलनों से मुंडक्कई बस्ती और उसके आसपास के दो गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इस हादसे में अब तक 270 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपनी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड जा रहे हैं। यहां वे वायनाड का दौरा करेंगे और निर्वाचन क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वायनाड में हुए इस हादसे में अब तक 3 हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बता दें कि इस हादसे में चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पोथुकालू इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। चूरलमाला टाउन और मुंडक्कई के मस्जिद और हिंदू अंतिम संस्कार स्थलों पूरी तरह से नष्ट हो गए।

व्लादिमीर पुतिन  ने जताया दुख

https://twitter.com/ani_digital/status/1818731364444946879

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वायनाड में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शोक संदेश भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

इसके अलावा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक ‘अकल्पनीय त्रासदी’ है।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article