Advertisment

Delhi Corona Update: सर गंगाराम हॉस्पिटल में 25 मरीजों की मौत, 60 की जिंदगी खतरे में, 2 घंटे में खत्‍म हो जाएगी ऑक्‍सीजन

author-image
Shreya Bhatia
Delhi Corona Update: सर गंगाराम हॉस्पिटल में 25 मरीजों की मौत, 60 की जिंदगी खतरे में, 2 घंटे में खत्‍म हो जाएगी ऑक्‍सीजन

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के हालात बेकाबू हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद राजधानी दिल्ली में बेहद बुरी खबर सामने आई जहां सर गंगाराम अस्‍पताल में पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हो गई। इस बीच ऑक्सीजन की कमी की वजह से जिन 60 मरीजों की जान पर खतरा मडरा रहा था वो टल गया है। दरअसल सरकार से गुहार के बाद अस्पताल में समय रहते ऑक्सीजन की आपूर्ति करा दी गई है। गौरतलब है कि अस्पताल प्रशासन ने 2 घंटे में ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी दी थी।

Advertisment

60 मरीजों की जान खतरे में थी

अस्‍पताल की ओर से भेजे गए आपात संदेश में ऑक्‍सीजन (Oxygen) की तत्‍काल जरूरत बताई गई है। हॉस्पिटल में महज कुछ घंटों तक के लिए ही ऑक्‍सीजन बचा है। ऐसे में समय रहते आपात इंतजाम किए जाने की मांग की गई है जो अब पूरी हो गई है।

Advertisment

हालात बेकाबू
दिल्ली में बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें