नई दिल्ली। सोमवार को चंद्रमा 25 July Ka Rashifal अपनी उच्च राशि में रहेगा। जिसके बाद ये मिथुन और कर्क में गोचर करते हएु 30 जुलाई तक सिंह राशि में पहुंचेगे। इसका विभिन्न राशि के जातकों को असर झेलना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि आपके कैरियर से लेकर पूरे जीवन पर असर पड़ने वाला है।
मेष राशि –
आपका अपने भाई बहनों से और विशेष रूप से बहनों से संबंध अति उत्तम रहेंगे। उनका आपको बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। भाग्य सामान्य है। लोगों के बीच में आप की छवि अत्यंत अच्छी बनेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। चोट भी लग सकती है।
वृष राशि –
आपके पास धन आने का उत्तम योग है। मुकदमे बाजी में आप सफल रहोगे। भाई बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा होगा। आपका एक भाई एक बहन सहयोग नहीं करेंगे। भाग्य स्थान पर परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करें।
मिथुन राशि –
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। नसों की परेशानी हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति अत्यंत उत्तम रहेगी। आपका आपने बास से अच्छा संबंध रहेगा। धन आने का उत्तम योग है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। संतान से सहयोग प्राप्त नहीं होगा।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यालय में आपको सफलताएं मिलेंगी। शासकीय कार्यों में आप सफल रहेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य अच्छा रहेगा। मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। चिंता न करें। आपकी चिंताएं वास्तविक धरातल पर नहीं है।
सिंह राशि –
मुकदमे बाजी के कार्यों में सफलता का अच्छा योग है। धन आने का भी अच्छा योग है। शत्रुओं के वृद्धि का योग है। कृपया इनसे सावधान रहें। जनता में आपको आदर मिलेगा।
कन्या राशि –
आपके घर पर धन आने वाला है। शासकीय कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी और आपका स्वास्थ्य ठीक.ठाक रहेगा। यात्रा के दौरान सावधान रहें। संतान को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
तुला राशि –
आपके शासकीय कार्य संपन्न हो जाएंगे। अगर आप कर्मचारी हैं तो आपको कार्यालय में अत्यंत सहयोग मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। अच्छे रास्ते से धन आने का भी योग है।
वृश्चिक राशि –
अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके कई कार्य भाग्य के कारण हो जाएंगे। आपके प्रयासों से आपके शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। मुकदमे बाजी के कार्यों में इस सप्ताह में न फंसे। व्यापार इस सप्ताह उत्तम चलेगा।
धनु राशि –
आपके प्रेम संबंधों को गति मिलेगी। नया प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकता है। पुराने प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता और सकती है। आपके संतान को थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशि –
आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी अड़चन आ सकती है। मकर राशि के जातकों के लिए 27 की दोपहर के बाद से 28 और 29 जुलाई अनुकूल और हितवर्धक है।
कुंभ राशि –
आपका भाग्य ठीक है। शत्रुओं को आप परास्त कर सकते हैं। आप मुकदमे बाजी में न फंसे। धन आने का योग है। शासकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने कार्यालय में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि –
आपकी सुख.सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। बुरे रास्ते से धन आने का योग है।