Advertisment

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आये

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा, 10 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में रविवार की सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मरीज सामने आये हैं, जबकि 16 अन्य मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 24 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में कोविड-19 से संक्रमित 16 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 279 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 24,823 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 25,193 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisment

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें