23 Sep Daily Horoscope 2021 : मेष वालों के स्वास्थय में आ सकती है गिरावट, वृष को मिलेगा रोजगार

गुरूवार का दिन सभी राशि के 23 September Daily Horoscope 2021 जातकों को लिए मिलाजुला असर दिखाएगा। मेष वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

23 Sep Daily Horoscope 2021 : मेष वालों के स्वास्थय में आ सकती है गिरावट, वृष को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली। गुरूवार का दिन सभी राशि के 23 September Daily Horoscope 2021 जातकों को लिए मिलाजुला असर दिखाएगा। मेष वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। तो वहीं वृष वालों को रोजगार मिलेगा। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जानें बाकी राशि के जातकों का राशिफल।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए गुरूवार का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। गुरुवार का दिन अगर कर्ज लेने की सोच है तो आसानी से मिल सकता है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों के लिए गुरूवार का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। रोजगार मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आय को ध्यान में रखकर व्यय करें।

मिथुन राशि —
गुरुवार का दिन मिला जुला असर दिखाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को नया जीवन प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के लंबे समय से अटके कार्यों पूरे होंगे। छोटी—मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के व्यापार में निवेश करने की सोचें तो समय है।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन धन व्यय कराने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। शाम को मेहमान घर पर आ सकते हैं।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पिता को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में नई एनर्जी का संचार होगा।

तुला राशि —
तुला राशि के जातक नई योजना में निवेश कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। शाम के कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि —

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पानी भरा रहेगा। शाम तक खर्च कर सकते हैं। कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो सामान की सुरक्षा करनी होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

धनु राशि —
धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। परेशानी बढ़ सकती है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों मेहनत करनी पड़ेगी। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम के समय माता-पिता से बातचीत में बीतेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article