/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
नोएडा (उप्र), आठ जनवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए और इसी के साथ जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 25,119 हो गए हैं।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि 24 घंटे में कोविड-19 के 30 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 275 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं 24,753 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
भाषा सं शोभना
शोभना
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us