23 April Horoscope : वृश्चिक राशि वाले माता—पिता के स्वास्थ्य का रखें ध्यान

भोपाल । कर्क, सिंह और मीन राशि के जातकों आज vrshchik raashi vaale maata—pita ke svaasthy ka rakhen dhyaan का दिन अच्छी बीतने वाला है। तो वही वृश्चिक राशि के जातकों को अपने माता—पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बताया जा रहा यह राशि फल राशि के आधार पर है।
मेष राशि — मेष राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी। कार्य में अवरोध आ सकता है। साथ ही आज आपको अपव्यय से बचने की सलाह दी जा रही है।
वृष राशि — वृष राशि के जातकों को आज व्यापार से लाभ होगा। आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। मित्रों का समागम होगा।
मिथुन राशि — इस राशि के जातकों को परिवार की चिंता सताएगी। आपके विरोधी पराजित होंगे। नौकरी व कृषि से लाभ होगा।
कर्क राशि — कर्क राशि के जातकों को आज शारीरिक सुख मिलेगा। कृषि से भी लाभ होगा। अगर आप व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं तो उन्हें भी लाभ होगा।
सिंह राशि — सिंह राशि के जातकों को भी आज शारीरिक सुख मिलेगा। मुकदमों में विजय मिलेगी। साथ ही दांपत्य सुख भी मिलेगा।
कन्या राशि — कन्या राशि के जातकों को आज प्रवासी जीवन मिलेगा। आपके निकटतम संबंधी को गंभीर बीमारी की आशंका बनी हुई है। व्यापार से लाभ होगा।
तुला राशि — तुला राशि के जातकों को समाज में सम्मान मिलेगा। नौकरी से लाभ होगा। आज आपका दिन कटुतामय बीतने वाला है।
वृश्चिक राशि — वृश्चिक राशि के जातकों के विरोधियों का आतंक कम होगा। अर्थात आज आपके विरोधी पराजित होंगे। माता—पिता को कष्ट हो सकता है।
धनु राशि — धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक व पारिवारिक चिंता सताएगी। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो लाभ होगा। उदर विकार आपको घेर सकता है।
मकर राशि — आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। मित्र मिलन हो सकता है। धार्मिक कार्यों मेे बाधा आएगी।
कुंभ राशि — इस राशि के जातकों को आज दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। कृषि से आपको लाभ होगा। साथ ही खर्च भी बढ़ेगा।
मीन राशि — इस राशि के जातकों की आज आर्थिक प्रग्रति होगी। सुख—साधनों की प्राप्ति होगी। महीने के अंत में आपके कार्य पूर्णं होंगे।