Advertisment

तेलंगाना में कोविड-19 के 224 नये मामले, एक संक्रमित की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

हैदराबाद, 11 जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 224 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,90,008 हो गयी है, वहीं संक्रमण से एक और रोगी की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या 1,566 पहुंच गई। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

राज्य सरकार के बुलेटिन में दिये गये 10 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 56 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जिसके बाद रंगारेड्डी में 26 और मेडचल मल्काजगिरि तथा करीमनगर में 13-13 संक्रमित मिले।

राज्य में अब तक 2,83,924 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, वहीं 4,518 रोगी उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के अनुसार 10 जनवरी को 24,785 नमूनों की जांच की गयी। अब तक राज्य में 72,78,021 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Advertisment

भाषा

वैभव नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें