Advertisment

ओडिशा में कोविड-19 के 222 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भुवनेश्वर, 14 जनवरी (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 222 नए मामले आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,763 हो गयी।

Advertisment

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़ कर अब 1896 हो गयी। कोरोना वायरस के संक्रमण के 127 मामले पृथक-वास केंद्रों से आए जबकि संक्रमितों के संपर्क का पता लगाए जाने के दौरान 95 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य के अंगुल जिले से सबसे ज्यादा 28 नए मामले आए। सुंदरगढ़ से 24 और झारसुगुडा से 23 मामले आए।

ओडिशा में 2192 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 3,28,622 लोग ठीक हो चुके हैं।

Advertisment

राज्य में बुधवार को 30168 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल मिलाकर 72.92 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है।

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें