/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/building-1.jpg)
फ्लोरिडा (अमेरिका)। (एपी) साउथ फ्लोरिडा में ढही इमारत के मलबे से दो और लोगों के शव मिलने के बाद हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि बचावकर्ताओं को मलबे से शुक्रवार को दो और शव मिले, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 22 हो गई है और 128 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ढहने के कारणों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था।
फ्लोरिडा के आपातकालीन प्रबंधन के निदेशक केविन गुथेरी ने बताया कि संघीय सरकार से राहत कार्य में टीम बढ़ाने के लिए अनुरोध किया गया है। विशेषज्ञ इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या छह दिन बाद भी किसी के जीवित होने के संकेत मिल रहे हैं। इजरायल और मैक्सिको से भी विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल गुरुवार को सर्फसाइड पहुंचेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us