यूक्रेन में बड़ा हादसा, मिलिट्री प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 22 लोगों की मौत

यूक्रेन में बड़ा हादसा, मिलिट्री प्लेन हुआ क्रैश,  हादसे में 22 लोगों की मौत

कीव: यूक्रेन में एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को एयरफोर्स का एक प्लेन अचानक कैश हो गया। हादसे में मिलिट्री कैडेट्स समेत 22 लोग शहीद हो गए हैं। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा यूक्रेन के पूर्वी हिस्से के खारकीव इलाके में हुआ है।

हादसे में 22 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक यूक्रेन (Ukraine) में शुक्रवार रात एयरफोर्स (Airforce) से प्लेन ने उड़ान भरी ही थी कि, एयरपोर्ट से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ही क्रैश हो गया। इसमें मिलिट्री कैडेट्स समेत 22 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।

https://twitter.com/ANI/status/1309611506883911681

प्लेन में 28 लोग थे सवार

हादसे की जानकारी यूक्रेन के ही एक मंत्री ने दी। उन्होंने प्लेन क्रैश की जानकारी देते हुए बताया कि, प्लेन में 28 लोग सवार थे। इन्हें ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में ज्यादातर छात्र सवार थे। साथ ही इसमें 7 क्रू मेंबर भी थे। हालांकि हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि, अभी हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे की जांच के लिए अलग से एक आयोग को गठन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article