22 April Horoscope : कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

भोपाल। गुरूवार का दिन कुंभ राशि के जातकों kumbh raashi ke jaatakon ko milega laabh के लिए सबसे अच्छा बीतने वाला है। उन्हें आज हर तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार आज का दिन वृष, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए भी बहुत अच्छा बीतेगा।
मेष राशि — मेष राशि के जातकों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि — वृष राशि के जातकों को आज राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां भी आपको लाभ होगा। सम्मान प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि — मिथुन राशि के जातकों को सम्मान की प्राप्ति होगी। बुद्धि—विद्या से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। गृह सुखों में कमी आएगी।
कर्क राशि — कर्क राशि के जातकों का आज किसी से झगड़ा हो सकता है। किसी भी चीज में घाटे की आशंका है। कहीं से शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि — सिंह राशि के जातकों का आज कहीं स्थानांतरण हो सकता है। आज आपके द्वारा किए गए सभी कार्य पूर्ण होंगे। तो वहीं आज आपके शत्रुओं का विरोध भी बढ़ सकता है।
कन्या राशि — कन्या राशि के जातकों का आज व्यापार सम चलेगा। आज आपको अभीष्ट सिद्धि की प्राप्ति होगी। तो वहीं श्रम भी अधिक करना पड़ेगा।
तुला राशि — तुला राशि के जातकों को आज यात्रा से लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। शत्रु भय बना रहेगा।
वृश्चिक राशि — वृश्चिक राशि के जातकों का व्यापार सम चलेगा। भूमि—भवन आदि से सुख मिलेगा।
आज आपका कहीं स्थानांतरण भी हो सकता है।
धनु राशि — धनु राशि के जातकों को यात्रा से लाभ मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
मकर राशि — बुद्धि—विद्या का विकास होगा। कहीं जाने के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। हृदय रोग की समाप्ति होगी।
कुंभ राशि — कुंभ राशि के जातकों को धार्मिक लाभ मिलेगा। तीर्थ यात्रा से लाभ होगा। कहीं से अचानक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।
मीन राशि — मीन राशि के जातकों को यात्रा से हानि हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी संबंधी कार्यों में भी सफलता मिलेगी।