21 Oct Daily Horoscope 2021 : इन चार राशियों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, जानिए किसे मिलने वाला है धन

21 Oct Daily Horoscope 2021 : इन चार राशियों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, जानिए किसे मिलने वाला है धन 21-oct-daily-horoscope-2021-these-four-zodiac-signs-have-to-take-care-of-health-know-who-is-going-to-get-money

21 Oct Daily Horoscope 2021 : इन चार राशियों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, जानिए किसे मिलने वाला है धन

नई दिल्ली। गुरुवार से कार्तिक 21 Oct Daily Horoscope 2021 माह की शुरुआत हो रही है। माह का पहला दिन मेष, मिथुन, कन्या व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं बाकी राशियों का हाल।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन उतार—चढ़ाव वाला रहेगा। बदलते मौसम में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। पदोन्नति के योग दिख रहे हैं।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों की कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार हो सकता है। माता-पिता का आपको सहयोग मिल सकता है। छात्रों के लिए समय उत्तम रह सकता है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जॉब के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन आपका सुखमय बीत सकता है। भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा बीतने वाला है। इस राशि के जातकों को लेन-देन से बचने की सलाह दी जा रही है। मांगलिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातक कहीं मांगलिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। करियर में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। वाणी पर संयम रखना होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों के लिए निवेश के हिसाब से दिन अच्छा बीतने वाला है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बीतेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातक बैचेनी महसूस करेंगे। नौकरी के संबंध में बाहर जा सकते हैं। आपको उधार देने से बचना होगा।

धनु राशि —
धनु राशि के जातक राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। भौतिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों के प्रयास सफल होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जीवन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को मित्रों साथ मिलेगा। मन उत्साहित रहेगा। ​विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article