Advertisment

Damoh Upchunav Voting 2021 Live: 21.43 प्रतिशत हुआ मतदान, कांग्रेस प्रत्याशी टंडन ने डाला वोट

author-image
Bansal News
Damoh Upchunav Voting 2021 Live: 21.43 प्रतिशत हुआ मतदान, कांग्रेस प्रत्याशी टंडन ने डाला वोट

दमोह। प्रदेश के दमोह विधानसभा सीट पर आज मतदान किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से ही यहां वोटिंग शुरू हो गई है। दो लाख से ज्यादा (239808) मतदाता वाली इस सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसको लेकर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। कोरोना काल के इस प्रचंड दौर में हो रहे इन चुनावों को लेकर आयोग मतदान के समय सभी बातों का ध्यान रख रहा है। सामान्य दिनों के हिसाब से उलट अलग व्यवस्थाएं की गईं हैं।

Advertisment

मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंस, मास्क, ग्लब्ज, पानी, सेनेटाइजर और तापमान लेने की व्यवस्था की गयी है। सुबह 11 बजे तक यानि चार घंटे में 21.43 प्रतिशत मतदान हो चुका है। साथ ही लगातार यहां खास इंतजाम के बीच मतदान जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने भी अपना मतदान कर दिया है। यहां वोट डालने के लिए जाने से पहले मतदाता का तापमान चेक किया जा रहा है। इसके बाद हाथों पर सेनेटाइज या फिर धोने की व्यवस्था का भी इंतजाम किया जा रहा है।

बिना मास्क के नहीं एंट्री...
साथ ही मतदाताओं को बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जा रही है। सभी मतदाता मास्क पहनकर पूरी सुरक्षा में मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर भी भीड़ न जुटे इसलिए पर्याप्त दूरी पर गोले बनाए गए हैं। इन्हीं गोलों में मतदाताओं को इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने सभी 2 लाख 39 हजार 808 वोटर्स से अपील की है कि अपने अधिकार का प्रयोग करें और मतदान अवश्य करें।

वोट डालने के लिए हर वोटर को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही वोटिंग से पहले हाथों को भी सेनेटाइज करना होगा। यहां आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है। यह मतदान शाम 7 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने बताया कि इस सीट पर 239808 मतदाता हैं। इनमें से 124345 पुरुष और 115455 महिला वोटर्स शामिल हैं। यहां 8 थर्ड जेंडर्स के भी वोट हैं।

Advertisment

359 रहेंगे मतदान केंद्र...
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए 359 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 154 क्रिटिकल मतदान केंद्र भी शामिल हैं। एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथ को सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। कोरोना काल में हो रहे इन चुनावों के लिए व्यपक व्यवस्था की गई है। यहां वोटर्स को मतदान से पहले एक इन्फॉर्मेशन स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी। हर मतदान केंद्र पर साबुन, मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि यहां से कांग्रेस ने अजय टंडन को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने राहुल लोधी को टिकट दिया है। दमोह उपचुनाव में इस बार नामांकन वापसी के बाद कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें अजय नाम से चार और राहुल नाम से चार उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि दो महिला उम्मीदवार भी इस बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। गौरतलब है कि इस उपचुनाव में कुल 16 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवार तो ऐसे हैं जिनकी अपने इलाके में मजबूत पकड़ है। यही कारण है कि ऐसे उम्मीदवारों से कांग्रेस और भाजपा दोनों को खतरा है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें