Weather Update: उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी, दिल्ली में 3.5 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

Image Source: [email protected]ANI
All India Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद से पूरे उत्तर भारत में शीतलहर (cold wave) का प्रकोप जारी है। 16 से अधिक राज्यों में साल के अखिरी दिन भी शीतलहर चलने की आशंका जताई है। आज ठिठुरन के साथ ही कई जगहों पर आज घना कोहरा घाया रहा, जिससे दृश्यता भी घट गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Delhi Minimum Temperature) 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल सर्दी के सितम से अभी राहत मिलने का भी कोई आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों को अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान ठंड में बढ़त जारी रहेगी। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। शीत लहर (Cold Wave) के कारण ठिठुरन और बढ़ सकती है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली के मौसम की सूचना देने वाली सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Delhi: Minimum temperature of 3.3 degrees Celsius recorded at the Safdarjung observatory today, says India Meteorological Department (IMD)
(Data source: IMD) pic.twitter.com/JFVMwI38Pc
— ANI (@ANI) December 31, 2020
दिल्ली में 1-2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियल रह सकता है। 2 से 6 जनवरी तक दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 5 जनवरी तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।
Cold wave will continue in north India tomorrow. From 2nd Jan, cold spell will decrease. Light rain expected in eastern Rajasthan, Delhi, western UP, Punjab & Haryana from 2-6 Jan. From 7th Jan, intense cold wave will hit north India: RK Jenamani, senior scientist, IMD pic.twitter.com/vUx98AuHiA
— ANI (@ANI) December 31, 2020
राजस्थान के माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक माउंट आबू में कल -4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।