2024 Lok Sabha Elections Census: अब देश में होगी पहली डिजिटल जनगणना, जनता से पूछे जाएंगे ये सवाल

अब इस आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना कराई जाएंगी। इतना ही नहीं अब डिजिटल तौर पर जनता से सवाल पूछे जाएंगे और उनके जवाब सेव किए जाएंगे।

2024 Lok Sabha Elections Census:  अब देश में होगी पहली डिजिटल जनगणना, जनता से पूछे जाएंगे ये सवाल

नई दिल्ली। 2024 Lok Sabha Elections Census जैसा कि, देश में चुनावी माहौल बना हुआ है वहीं पर जनगणना को लेकर एक बड़ा अपडेट चर्चा में आया है जहां पर अब इस आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना कराई जाएंगी। इतना ही नहीं अब डिजिटल तौर पर जनता से सवाल पूछे जाएंगे और उनके जवाब सेव किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें MP Election 2023: Dheeraj Pateria की BJP में वापसी, पार्टी छोड़कर कांग्रेस में हुए थे शामिल

अप्रैल और मई में हो सकते है चुनाव

आपको बताते चले कि, यहां पर आने वाले साल 2024 में लोकसभा चुनाव कराए जा सकते है ऐसे में जनगणना का कार्यक्रम संभव नहीं है जिसके चलते अब इसके बाद ही डिजिटली जनगणना होगी। इसमें लोगों से 31 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों में पूछा जाएगा- परिवार के पास टेलीफोन लाइन है या नहीं, इंटरनेट कनेक्शन है या नहीं, मोबाइल या स्मार्टफोन है या नहीं, वाहन कौन सा है- साइकिल, स्कूटर, बाइक, मोपेड, कार, जीप या वैन।साथ ही मकान के फर्श, दीवार और छत की प्रमुख सामग्री, उसकी स्थिति, घर में रहने वालों की कुल संख्या के अलावा यह भी पूछा जाएगा कि क्या परिवार की मुखिया महिला है, मुखिया अनुसूचित जाति का है या नहीं, इसके बारे में भी पूछा जाएगा। वहीं पर घर के शादीशुदा सदस्यों की जानकारी भी ली जा सकती है।

30 जून है अंतिम तारीख

आपको बताते चले कि, जनवरी 2023 में भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने प्रशासनिक सीमाओं को स्थिर करने की तारीख, नए जिलों या उप-जिलों को बनाने की लास्ट डेट 30 जून तक बढ़ा दी है। जिसके साख ही माना जा रहा है कि, नियमों के अनुसार जनगणना जिला, तहसील, ​​​​ब्लाक और पुलिस स्टेशन की सीमाओं को फ्रीज करने के तीन महीने ( यानी 30 सितंबर के बाद) बाद ही हो सकती है। यहां पर जनता को फॉर्म ऑनलाइन मिलेगें,  इसमें लोगों को अपनी जानकारी खुद भरने का मौका मिलेगा। NPR उन लोगों के लिए जरूरी किया गया है जो सरकारी कर्मचारियों के बजाय खुद जनगणना फॉर्म भरना चाहते हैं। इसके अलावा अगले आम चुनावों के लिए मतदाता सूचियों की जांच का काम शुरू कर देगा। चूंकि प्राथमिकता बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article