WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

साल 2020: तेलंगाना में सत्ताधारी टीआरएस के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी भाजपा

Bhasha by Bhasha
December 30, 2020-4:33 PM
in विचार मंथन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

(एस जानकीराम)

हैदराबाद, 30 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में भाजपा का उभरना, कांग्रेस का लगातार खिसकता जनाधार, भीषण बाढ़ के रूप में प्रकृति के प्रकोप के कारण पैदा हुई अप्रत्याशित परिस्थितियों और कोविड-19 के प्रकोप के चलते राज्य के लोगों की स्मृतियों में 2020 कभी न भुलाये जाने वाले एक वर्ष के रूप में दर्ज हो गया है।

इस दौरान दुनिया भर की नजरें भी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पर टिकी रही। कोरोना वायरस से निजात देने वाले ‘‘रक्षक’’ के रूप इस शहर के उभरने के आसार बने हैं क्योंकि इस शहर में स्थित पांच कंपनियां जानलेवा वायरस के खात्मे के लिए टीका बनाने के काम में लगी हुई हैं।

भारत बायोटेक, बायोजिकल ई लिमिटिड और अरबिंदो फार्मा द्वारा विकसित किए जा रहे टीके फिलहाल अलग अलग चरणों में हैं जबकि डॉ रेड्डी और हेटेरो ने टीका विनिर्माण के लिए हाथ मिलाया है।

हाल में भारत बायोटेक और बायोजिकल ई के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 60 राजनयिकों के दौरे से इस बात को बल मिला है कि शहर कोविड-19 के टीके के निर्माण और आपूर्ति में सबसे आगे रहने वाला है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 28 नवंबर को जीनोम वैली में भारत बायोटेक के एक संयंत्र का दौरा किया था और कोरोना वायरस के संभावित टीके ‘कोवैक्सीन’ की प्रगति की समीक्षा की थी। इस टीके को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के सहयोग से उक्त निजी कंपनी विकसित कर रही है। इस टीके के तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।

राजनीतिक मोर्चो में इस साल सबसे अधिक फायदा भाजपा को मिला। दुब्बक विधानसभा के उपचुनाव में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। भाजपा ने कांटे के मुकाबले में टीआरएस के प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर यह सीट हासिल की। इस सिलसिले का जारी रखते हुए भाजपा ने वृहद हैराबाद नगर निगम के चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया।

हैदराबाद में अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के लक्ष्य 2023 में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनावों में इस क्षेत्र से अधिक से अधिक सीटें जीतने का है। हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह से लेकर पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ने जोरशोर से प्रचार-प्रसार किया और उसका परिणाम नतीजों में भी झलका।

भाजपा ने कुल 150 निगमों में से 48 पर जीत दर्ज की जबकि इससे पहले 2016 के चुनाव में पार्टी को सिर्फ चार सीटें ही मिली थी। सत्ताधारी टीआरएस को 56 सीटें मिली जबकि पिछले चुनावों में उसे 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। टीआरएस हालांकि सबसे बड़े दल के रूप में उभरी उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।

हैदराबाद को एआईएमआईएम का गढ़ माना जाता रहा है। जीएचएमसी चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रही। असदुद्दीन ओवैसी यहीं से सांसद हैं।

इस जीत से उत्साहित भाजपा की नजर अब राज्य के अगले विधानसभा चुनाव पर है। कर्नाटक के बाद इस राज्य के जरिए वह दक्षिण भारत में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है। वर्तमान में तेलंगाना में भाजपा का सिर्फ एक विधायक है।

टीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सरकारी क्षेत्र के उद्यमों में विनिवेश को लेकर आलोचना की तथा आरोप लगाया कि उसकी नीतियां किसान विरोधी हैं। इस मुद्दे पर आगे की लड़ाई के लिए उन्होंने सभी विपक्षी दलों का एक सम्मेलन आयोजन करने की योजना की घोषणा भी की है।

पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बिखरती नजर आई। उसके कई विधायक सत्ताधारी टीआरएस में शामिल हो गए। साल 2020 में उसके लिए उत्साहजनक कुछ नहीं रहा।

जीएचएमसी चुनावों में उसे सिर्फ दो ही सीटें मिल सकीं। इस निराशजनक प्रदर्शन ने पार्टी की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। अब उसे दोहरी चुनौती का सामना करना है। एक तरफ उसे टीआरएस का मुकाबला करना है तो दूसरी ओर उसे भाजपा को अपने पैर पसारने से रोकना भी है।

सूचना और प्रौद्योगिकी का केंद्र बन चुके हैदराबाद को इस साल प्रकृति के प्रकोप का भी सामना करना पड़ा। अक्टूबर महीने में भारी बारिश और बाढ़ से पूरा हैदराबाद परेशान रहा। राजधानी की सड़कों पर तैरती गाड़ियां और जलमग्न गलियां राष्ट्रीय सुर्खियां बनीं। इससे राज्य के कई हिस्सों में फसलों को भी भरी नुकसान हुआ।

राज्य सरकार का आकलन है कि इससे राज्य को 5000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में राज्य में 70 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

कोरोना महामारी का राज्य में कुछ खास प्रभाव नहीं देखा गया। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले राज्य की स्थिति बेहतर रही। 29 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में संक्रमण के कुल 2.85 लाख मामले सामने आए थे और 1535 लोगों की जान गई।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र माधव

माधव

Bhasha

Bhasha

Related Posts

aaj-ka-Rashifal-19-August-singh-kanya-tula-vrashchik---Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: गाय को हरी घास खिलाने से बनेंगे कन्या के काम, सिंह को मिलेगा अटका पैसा, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

August 18, 2025-3:16 PM
short

ऋतिक-जूनियर NTR की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ दोनों ही फिल्‍मों को पहले रविवार को लगा झटका, ऐसा रहा कलेक्शन

August 18, 2025-3:08 PM
इंदौर

Indore Wall Collapse: इंदौर में बारिश से बड़ा हादसा, पानी की टंकी की दीवार गिरी, 3 की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

August 18, 2025-2:52 PM
Gwalior Hospital Accident
ग्वालियर

Gwalior Accident: JAH समूह के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की फॉल्स सीलिंग गिरी, बच्ची घायल, 6 साल पहले 164 करोड़ में बना

August 18, 2025-2:50 PM
Load More
Next Post

ओडिशा में कोविड-19 के 305 नए मामले, और तीन लोगों की मौत

aaj-ka-Rashifal-19-August-singh-kanya-tula-vrashchik---Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: गाय को हरी घास खिलाने से बनेंगे कन्या के काम, सिंह को मिलेगा अटका पैसा, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

August 18, 2025-3:16 PM
इंदौर

Indore Wall Collapse: इंदौर में बारिश से बड़ा हादसा, पानी की टंकी की दीवार गिरी, 3 की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

August 18, 2025-2:52 PM
Gwalior Hospital Accident
ग्वालियर

Gwalior Accident: JAH समूह के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की फॉल्स सीलिंग गिरी, बच्ची घायल, 6 साल पहले 164 करोड़ में बना

August 18, 2025-2:50 PM
CG NHM Employees Strike Update
अंबिकापुर

CG NHM Employees Strike: एनएचएम कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज से, मांगों को लेकर अफसरों पर गुमराह करने का आरोप

August 18, 2025-2:22 PM
CG Choice Centre Services
छत्तीसगढ़

Choice Centre Services: च्वाइस सेंटरों पर बंद हुई सेवाएं! 15 जुलाई से नहीं बन रहे आधार कार्ड, अब गुमाश्ता बनाने में संकट

August 18, 2025-2:03 PM
टॉप वीडियो

MP News: 1 महीने में PM Modi से CM Mohan Yadav की दूसरी मुलाकात, अक्टूबर में हो सकता है मोदी का दौरा

August 18, 2025-1:48 PM
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.