20 Rupees Coins : 20 रुपए के नए सिक्के में 12 कोण, दिव्यांग आसानी कर सकेंगे पहचान,इन चीजों से ​किया गया है तैयार

भोपाल। शहरवासियों को जल्द ही 20 रु के नए सिक्के देखने को मिलेंगे। राजधानी भोपाल में आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 20 रु के नए सिक्के 20 rupees coins को जारी कर दिया है।

20 Rupees Coins : 20 रुपए के नए सिक्के में 12 कोण, दिव्यांग आसानी कर सकेंगे पहचान,इन चीजों से ​किया गया है तैयार

भोपाल। शहरवासियों को जल्द ही 20 रु के नए सिक्के देखने को मिलेंगे। राजधानी भोपाल में आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 20 रु के नए सिक्के 20 rupees coins को जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन सिक्कों की दृष्टिबाधित लोग भी आसानी से पहचान कर सकेंगे।

20 रुपए के नए सिक्के जारी
जानकारी के अनुसार सरकार ने वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई नए नोट जारी किए थे। अब सरकार नए तरह के सिक्के जारी किए है। सरकार ने 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के नए सिक्के जारी किए हैं। इनमें 20 रुपए के सिक्के भोपाल में आ गए है। हालांकि आम लोगों तक पहुंचने में अभी कुछ माह का और समय लग सकता है।

20 rupees coins

ये अधिकारी रहे मौजूद
शनिवार को सेंट्रल बैंक अरेरा हिल्स शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक भोपाल वीएन सिंह ने 20 रुपए का नया सिक्का जारी किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक अरेरा हिल्स शाखा के सुमन सिंह, करेंसी चेस्ट इंचार्ज राजेंद्र सिंह तथा शाखा के कर्मचारी वह अधिकारी उपस्थित थे।

bhopal 20 rupees coins news

20 रुपए के नए सिक्के में 12 कोण
इस अवसर पर वीएन सिंह ने 20 के नए सिक्के के बारे में बताया कि यह सिक्का दृष्टिबाधितों की सुविधा को देखते हुए जारी किए गए हैं। इसका आकार ऐसा है जिससे दृष्टिबाधित लोगों को सिक्के पहचानने में आसानी हो सके। 20 रुपए के नए सिक्के में 12 कोण हैं। बाकी सिक्कों का आकार गोल हैं। 20 रुपए के सिक्के में बाहरी क्षेत्र में 65 फीसदी तांबा, 15 फीसदी जिंक और 20 फीसदी निकेल है।

20 rupees coins

अनाज को शामिल किया गया
अंदर के हिस्से में 75 फीसदी तांबा और 20 फीसदी जिंक और पांच फीसदी निकेल है। इसका वजन 8.54 ग्राम है। 20 रुपए के नए सिक्के में सामने अशोक स्तंभ में सत्यमेव जयते लिखा है। हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया भी लिखा है। पीछे की तरफ सिक्के में बड़े अक्षरों में 20 लिखा है। रुपए का नया चिन्ह है। अनाज को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article