Advertisment

नोएडा में कोरोना संक्रमण के 20 नए मरीज, एक की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा, पांच जनवरी (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से एक मरीज की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। साथ ही आज जनपद में कोविड-19 से संक्रमित  20 नए मरीज मिले ।

Advertisment

जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण की वजह से उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीज पाए गए हैं। साथ ही 30 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर 24 घंटे के अंदर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

Advertisment

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 327 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,635 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 25,053 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 6,34,489 लोगों का अब तक सैंपल कोविड-19 के टेस्ट के लिए लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जो लोग आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

भाषा सं

  स्नेहा नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें