2 April Horoscope, वृष राशि के जातकों के लिए रहेगा खास

भोपाल। आज का दिन वृष राशि के जातकों को हर तरफ से शुभ समाचार दिलाने वाला है। vrsh raashi ke jaatakon ke lie rahega khaas तो वहीं मीन राशि के जातकों को आज अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार शुक्रवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए झगड़ों में वृद्धि कराने वाला रहेगा।
मेष राशि — इस राशि के जातकों को आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। पीड़ा हो सकती है। इसके अलावा इन्हें कहीं से सुख समाचार भी मिल सकता है।
वृष राशि — इस राशि के जातकों को राज्य पक्ष से लाभ होगा। अगर आप भूमि—भवन आदि क्रय करने का विचार कर रहे हैं तो इससे भी लाभ के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि — मिथुन राशि के जातकों को आज कहीं से मांगलिक कार्य की सूचना प्राप्त होगी। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी।
कर्क राशि — कर्क राशि के जातकों को सुख—समृद्धि मिलेगी। शत्रु विरोध बढ़ेगा। परन्तु आज आपके द्वारा किए गए सभी कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह राशि — आज आपको शत्रु भय सता सकता है। शारीरिक रूप से भी कष्ट झेलना पड़ सकता है। कुटुंब से विवाद का हल निकलेगा।
कन्या राशि — कन्या राशि के जातक आज जो भी कार्य करेंगे उसमें वृद्धि होगी। भूमि—भवन आदि संबंधित क्षेत्रों से लाभ होगा। परन्तु आज आपको स्वास्थ्सय की चिंता सता सकती है।
तुला राशि — आज वाहन क्रय—विक्रय हो सकता है। व्यापार से लाभ होगा। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि — वृश्चिक राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आज आपको शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
धनु राशि — इस राशि के जातकों की संतान पक्ष की आज उन्नति होगी। यात्रा में धन व्यय होगा। आज आपको खास सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है क्योंकि आज आपको हृदय संबंधी कोई रोग उभर सकता है।
मकर राशि — इस राशि के जातकों की आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाहन आदि का भय बना रहेगा। अत: आज आपको वाहन धीरे चलाने की सलाह दी जा रही है।
कुंभ राशि — कुंभ राशि के जातकों को आज रक्त व उदर संबंधी रोग घेर सकते हैं। कुटुंब में प्रसन्नता रहेगी। आज वाहन क्रय करने पर भी विचार हो सकता है।
मीन राशि — मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आज इन्हें कुसंगति से बचने की सलाह दी जा रही है। झगड़े बढ़ेगे, अत: संयम से काम लें। वहीं धर्म के प्रति नास्तिकता भी बढ़ेगी।