Advertisment

ओडिशा में कोविड-19 के 192 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भुवनेश्वर, तीन जनवरी (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 192 नए मामले सामने आने से रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,309 हो गयी। वहीं, संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,883 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि पृथक-वास केंद्रों से 109 नए मामले सामने आए हैं जबकि संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान बाकी लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 2,408 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 3,25,965 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें