19-oct-daily-horoscope-2021 : इन चार राशि के जातकों को रखनी होगी सावधानी, बाकी जानें अपना हाल

19-oct-daily-horoscope-2021 : इन चार राशि के जातकों को रखनी होगी सावधानी, बाकी जानें अपना हाल 19-october-daily-horoscope-2021-the-people-of-these-four-zodiac-signs-will-have-to-be-careful-know-the-rest-of-your-condition

aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। इन्हें स्वास्थ्य व्यापार और मुकदमें संबंधी परेशानियां आ सकती है। आइए पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं बाकी राशियों का हाल।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। सहयोग प्राप्त होगा। झूठ बोलने से बचें।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों का मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। नई योजनाएं बन सकती हैं।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को मंगलवार का दिन विवादों से बचने की सलाह दी जा रही है। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातक समारोह में शामिल हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में न पड़े। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन आर्थिक रूप से अच्छा बीतेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मुकदमों में बचने की सलाह दी जा रही है। व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातक परिवार में खुशी महसूस करेंगे। समय का सदुपयोग करें। सामाजिक कार्य में सहयोग मिलेगा।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को सावधानी रखनी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए कार्यों के निर्णय में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। वस्तुओं को संभाल कर रखें। करियर में ध्यान दें।

मकर राशि —
मकर राशि के जातक नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी पक्ष आपका सहयोग कर सकते हैं। परिवार में विवाद बढ़ सकता है।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातक मंगलवार के दिन खर्च की अधिकता से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें।

मीन राशि —
मीन राशि के जातक मंगलवार के दिन व्यापार से लाभ कमा सकते हैं। जीवन शैली को बदल सकते हैं। वाहन क्रय करने का योग बन रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article