19 August 2024 Ka Panchang: आज रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, कब रहेगा भद्रा समय और राहु काल, पढ़ें पंचांग

19 August 2024 Ka Panchang: आज रक्षाबंधन है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानें। भद्रा समय, राहु काल कब रहेगा। पंचांग पढ़े।

19 August 2024 Ka Panchang Raksha Bandha Muhurat Bhadra Time

19 August 2024 Ka Panchang: आज रक्षाबंधन है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के करीब शुरू होगा। इससे पहले भद्रा का समय रहेगा। सुबह 5.23 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक भद्रा रहेगी। इस दौरान भूलकर भी राखी न बांधें।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2024

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से 4 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सबसे शुभ मुहूर्त 7 बजे से 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन भद्रा समय 2024

19 अगस्त को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक भद्रा का समय रहेगा। इस दौरान राखी नहीं बांधी जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा के समय में सूर्पनखा ने रावण को राखी बांधी थी। इसके बाद रावण का राजपाट बर्बाद हो गया था।

19 अगस्त 2024 पंचांग 19

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह- श्रावण, शुक्ल पक्ष

तिथि- पूर्णिमा

व्रत व पर्व- पूर्णिमा व्रत, राखी

दिवस- सोमवार

सूर्योदय- 05:44 AM

सूर्यास्त- 07:02 PM

नक्षत्र- श्रवण

चन्द्र राशि- मकर, स्वामी ग्रह- शनि

सूर्य राशि- सिंह, स्वामी -सूर्य

करण- विष्टि

योग- शोभन

19 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त

अभिजीत- 11:53 AM से 12:42 PM

विजय मुहूर्त- 02:22 PM से 03:25 PM तक

गोधुली मुहूर्त- 06:20 PM से 07:26 PM तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 04:06 PM से 05:07 AM तक

अमृत काल- 06:04 AM से 07:55 AM तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात 11:54 PM से 12:43 AM तक

संध्या पूजन- 06:21 PM से 07:21 PM तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल, 07:30 AM से 9 AM तक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article