Advertisment

हरियाणा में कोरोना वायरस के 187 नए मामले, छह की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चंडीगढ़, 14 जनवरी (भाषा) हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 187 नए मरीजों की पुष्टि हुई और छह संक्रमितों की मौत हो गई।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल मामले 2,65,803 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 2972 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के मुताबिक, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और झज्जर जिलों में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है।

बुलेटिन के मुताबिक, गुड़गांव और फरीदाबाद में 34-34 तथा पंचकूला में 17 नए मामले सामने आए हैं।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 2266 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं जबकि 2,60,565 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.03 प्रतिशत है।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें