CG BREAKING : बिलासपुर से चांपा जा रही मालगाड़ी से 17 बोगियां हुई अलग, देखें वीडियो…

CG BREAKING : बिलासपुर से चांपा जा रही मालगाड़ी से 17 बोगियां हुई अलग, देखें वीडियो… 17 bogies separated from goods train going from Bilaspur to Champa sm

CG BREAKING : बिलासपुर से चांपा जा रही मालगाड़ी से 17 बोगियां हुई अलग, देखें वीडियो…

जांजगीर चांपा। बिलासपुर से चांपा रेलवे स्टेशन जा रही माली गाड़ी की 17 बोगियां अलग हो गई। जब मालगाड़ी चांपा रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह बिना उन बोगियों के ही पहुंच गई। जब यह बात अधिकारियों तक पहुंची तो पता चल सका की मालगाड़ी की बांकी बोगियां बिलासपुर से चांपा रेलवे स्टेशन के बीच में रेल पटरी पर रुकी हुई है। आपको बता दें की यह हादसा ग्राम खोखसा के पास हुआ है। गनीमत यह रही की कोई भी बड़ा हादसा होने से बच गया। यह हादसा किन कारणों से हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। अभी अधिकारियों की तरफ से भी इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

[video width="720" height="576" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-14-at-15.39.24.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article