16 September Ka Rashifal 2022 : इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

16 September Ka Rashifal 2022 : इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल 16-september-ka-rashifal-2022-the-people-of-these-zodiac-signs-can-get-good-news-on-friday-read-daily-horoscope-pds

16 September Ka Rashifal 2022 : इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

नई दिल्ली। दो दिन बाद सूर्य की चाल 16 September Ka Rashifal 2022  बदलने वाली है। पितृपक्ष चल रहे हैं। astrology ऐसे में यदि आप भी अपने आने वाले दिन को लेकर चिंतित हैं तो आपको बता दें शुक्रवार का दिन कुछ खास राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

मेष राशि – mesh 
आपके संतान के भाग्य में परिवर्तन आ सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। धन आने में Rashifal 16 September 2022:  कमी आएगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि vrash
आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो सकेगा। राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। आपके सुख में वृद्धि होगी। लोगों के बीच में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा बहुत खराब हो सकता है।

मिथुन राशि mithun 
शुक्रवार को मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण को कपड़े का दान दें। आपका अपने भाइयों से अच्छा संबंध रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य साथ देगा। आपके शत्रुओं का पतन होगा।

कर्क राशि kark 
धन आने के संभावना है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों से बुराई हो सकती है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा उत्तम चलेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

सिंह राशि singh 
धन आने की कम संभावना है। कार्यालय में आपको असहयोग का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध आ सकते हैं।

कन्या राशि kanya 
आपके सुख में वृद्धि होगी। आप कोई सामान खरीद सकते हैं। भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य कम साथ देगा। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।

तुला राशि tula 
गाड़ी चलाते वक्त आपको अत्यंत सावधान रहना चाहिए। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। रूद्राष्टक का पाठ करें। आपके पास धन आने का उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि vrashchik 
धन आने की कार्यों में बाधा आएगी। परंतु धन थोड़ा बहुत आएगा। सुख में कमी आएगी। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों को चावल का दान दें। आपकी शासकीय कार्यालयों में कार्यों की प्रगति अच्छी रहेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी कार्यालयीन प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

धनु राशि dhanu 
शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। भाग्य तीव्र गति से कार्य करेगा। कार्यालय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है।

मकर राशि makar 
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भगवान शिव का अभिषेक करवाएं और प्रतिदिन स्वयं भी अभिषेक करें। कोई भी फल की प्राप्ति परिश्रम के कारण ही होगी परिश्रम के बगैर सफलता नहीं मिलेगा मिलेगी।

कुंभ राशि kumbh
आपके जीवन साथी को सफलता का योग है। आपका भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में कमी आएगी। धन आने का सामान्य योग है। बृहस्पतिवार का व्रत करें तथा मंदिर में जाकर पूजन करें।

मीन राशि meen 
भाइयों के साथ संबंध खराब होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। नए शत्रु बनेंगे। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। शनिवार का व्रत करें उसी दिन शनिदेव की पूजा भी करें।

Weekly Horoscope 12-18 Sep 2022 : मेष, सिंह और तुला राशि वालों को 12 सितंबर को रहना होगा सावधान! रूद्राष्टक का पाठ करने से होगा फायदा

Pitru Paksha 2022 : अगर आप भी नहीं कर पा रहें हैं पिंडदान, तो पौधे लगाकर भी कर सकते हैं पितरों को तृप्त

Shani Vakri 2022 : अक्टूबर तक रहना होगा सतर्क, वक्री शनि से ये राशियां होंगी प्रभावित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article