Advertisment

गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा (उप्र), 11 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।

Advertisment

जिले में संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 24 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी गई।

दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 273 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 24,847 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि अब तक कुल 25,211 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है। भाषा सं सिम्मी

सिम्मी

Advertisment
चैनल से जुड़ें