16 March Horoscope : ये राशि वाले आज रहें संभलकर , अन्यथा होगा कुछ यूं

भोपाल। 16 मार्च यानि मंगलवार का दिन ye raashi vaale aaj rahen sambhalakar कुछ राशि के जातकों के लिए मिला जुला फल देने वाला होगा तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए आज संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार वृष और धनु राशि वालों को आज शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। तो वहीं कर्क और तुला राशि के जातकों के घर मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
मेष राशि — इस राशि के जातकों के लिए स्त्री पक्ष की प्रधानता रहेगी। इसी के साथ धार्मिक कार्य में बाधा भी आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन इनके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।
वृष राशि — इस राशि के जातकों को आज भूमि और वाहन से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। अर्थ के नजरिए से बात करें तो इन्हें आज लाभ में कमी आ सकती है।
मिथुन राशि — मिथुन राशि के जातकों की आज आध्यात्मिक तरक्की होगी। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। अगर कोर्ट—कचहरी में आपका कोई मामला लंबित है तो आपको न्यायिक कार्य में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि — अगर घर में कोई अविवाहित है तो मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। शत्रु पक्ष में पराजय संभव है। साथ ही किए गए किसी भी प्रकार के कार्यों में आपको तरक्की मिलेगी।
सिंह राशि — अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए आज का दिन खास होने वाला है। आपकी राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। सभी मित्रों का भी आपको सहयोग मिलेगा। पिता से लाभ के योग हैं।
कन्या राशि — धर्म से जुड़े कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से मंगलवार का दिन कुछ खास नही रहेगा। धन व्यय हो सकता है। शिक्षा में लाभ होगा।
तुला राशि — इस राशि के जातकों के लिए स्त्री पक्ष की प्रधानता रहेगी। आज ये जो भी कार्य करेंगे उसमें तरक्की होगी। परिवार में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि — इस राशि के जातकों को आज उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सोच—समझकर खर्च करें। व्यर्थ धन व्यय हो सकता है। शारीरिक दृष्टि से आज सुख की प्राप्ति होगी।
धनु राशि — वाहन से हानि की आशंका है अत: गाड़ी आदि का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। आज के दिन किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पीड़ा हो सकती है अत: ध्यान रखें।
मकर राशि — स्त्री को पीड़ा हो सकती है। पारिवारिक विरोध के भी योग बन रहे हैं अत: वाणी में संयम रखें। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, व्यापारिक उन्नति होगी।
कुंभ राशि — इस राशि के जातकों को आज कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अगर आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक विरोध बढ़ सकता है। लेकिन व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं।
मीन राशि — स्वजनों से विरोध हो सकता है अत: सोच—समझकर वार्तालाप करें। यात्रा में नुकसान हो सकता है। जहां तक संभव यात्रा करने से बचें। आपके शत्रु आज परास्त होंगे।