Advertisment

उत्तराखंड में कोविड-19 के 154 नए मामले सामने आये

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

देहरादून, 14 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 154 नए मामले सामने आये जबकि तीन और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई।

Advertisment

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 154 नये मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94324 हो गयी है। नये मामलों में से सर्वाधिक 40 देहरादून जिले में सामने आए जबकि हरिद्वार में 37, नैनीताल में 30 और ऊधमसिंह नगर में 15 नये मरीज मिले।

बृहस्पतिवार को प्रदेश में तीन और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिससे संक्रमण से प्रदेश में अब तक 1596 मरीज जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 187 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 88948 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 2510 है। प्रदेश में कोविड-19 के 1270 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Advertisment

भाषा दीप्ति अमित

अमित

Advertisment
चैनल से जुड़ें