15 September Daily Horoscope : वृश्चिक को मिलेगी अभीष्ट सिद्धि, इन दो राशि वालों का हो सकता है स्थानांतरण

बुधवार का दिन 15 September Daily Horoscope वृश्चिक राशि के जातकों को अ​भीष्ट सिद्धि दिला सकता है।

15 September Daily Horoscope : वृश्चिक को मिलेगी अभीष्ट सिद्धि, इन दो राशि वालों का हो सकता है स्थानांतरण

नई दिल्ली। बुधवार का दिन 15 September Daily Horoscope वृश्चिक राशि के जातकों को अ​भीष्ट सिद्धि दिला सकता है। तो वहीं मिथुन और मकर राशि के जातकों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पंडित सनत कुमार खम्परिया जो राशि फल बता रहे हैं जन्म राशि पर आधारित है।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए शुभ कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से धन लाभ भी हो सकता है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान संबंधी सुख मिल सकता है। व्यय आपका अधिक होगा।

मिथुन राशि —

मिथुन राशि के जातकों को जमीन जायजा संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। विवाद आपके समाप्त होंगे। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कर्क राशि —

कर्क राशि के जातकों को भूमि भवन से लाभ होगा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो वह भी खत्म हो सकती है। सुख समृद्धि मिलेगी।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को शत्रुओं का विरोध झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यापार आपका सामान्य चलेगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। शत्रु भय आपको बना रह सकता है। शारीरिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को व्यापारिक उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य की चिंता आपको बनी रहेगी। अकारण विरोध हो सकता है।

वृश्चिक राशि —
इस राशि के जातकों को राजनीतिक लाभ मिलेगा। अभीष्ठ सिद्धि की प्राप्त हो सकती है। श्रम आपको अधिक करना पड़ेगा।

धनु राशि —
धनु राशि वालों को खर्च अधिक करना पड़ सकता है। यात्रा से लाभ होगा। कुटुंब में चल रहे विवादों का हल हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आपका भी व्यर्थ के कार्यों में धन्य हो सकता है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों का आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है। सत्संग में शामिल हो सकते हैं। शिव दर्शन होंगे।

मीन राशि —

मीन राशि के जातकों को घाटे की संभावना बनी हुई है। धर्म के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। बुद्धि—विद्या से लाभ मिलने के योग हैं।

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article