/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/kawardha-Accident-2.webp)
हाइलाइट्स
पिकअप में तेंदूपत्ता लेने गए थे मजदूर
हादसे में हुई थी 19 लोगों की मौत
सीएम ने किया 5 लाख आर्थिक सहायाता राशि का वितरण
Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिछले महीने 20 मई को तेंदूपत्ता में पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसपर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हताहत परिवारजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। वहीं, विधायक भावना बोहरा ने भी इस हादसे में मरने वाले 19 लोगों के 24 बच्चों की शिक्षा, रोजगार से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी लेने का निर्णय किया है। साथ ही आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा जाकर उन सभी परिवारजनों और बच्चों से मिलीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही भावना बोहरा ने राज्य सरकार द्वारा घोषित की गई पांच 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी परिवारजनों को दिया।
Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। कवर्धा जिले में एक पिकअप पलटने से 19लोगों की मौत हो गई है।
ये भी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
कवर्धा जिले में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित (Kawardha Accident) होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। वाहन में सवार सभी मजदूर सेमहारा गांव निवासी थे।
हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।
इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। ये सभी लोग आदिवासी समाज के बताए जा रहे हैं।
माल वाहक वाहन में 30 लोगों को बैठाया गया था। माल वाहक वाहन में सभी मजदूर जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ था।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1792597608919105589
मृतक के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान
सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा हादसे के मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों का 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।
इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा मृतकों के परिजनों से मिले और सीएम साय ने भी उनसे बात की थी।
मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन ?
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/kawardha-Accident-1-859x540.webp)
माल वाहक वाहन में सवारियों को बैठाना अनुचित है। ऐसे में इस वाहन में सावरियों को बैठाकर क्यों ले जाया जा रहा था। यह बड़ा सवाल है।
इस क्षेत्र में हादसे (Kawardha Accident) पर हादसे हो रहे हैं, इसके बाद भी क्यों कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। इन 19 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है ? यह बड़ा सवाल है।
डिप्टी सीएम ने जताया दुख
घायलों को अस्पताल भेजा गया
एसपी अभिषेक पल्लव ने जानकारी दी कि हादसे में मृतकों (Kawardha Accident) में 19 लोगों की मौत हुई है। 8 घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव वापस आ रहे थे। हादसे के दौरान पिकअप में 30 लोग सवार थे।
ये खबर भी पढ़ें: Kawardha Accident News: रोड पर खड़े ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां टकराई, एक कॉन्स्टेबल की मौत, हादसा देख सभी हैरान
दीपक बैज ने दुख जताकर दी श्रद्धांजलि
आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे
हादसा होते देख आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। वहीं ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां सभी घायलों (Kawardha Accident) और मृतकों को पिकअप से बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
- मिला बाई, उम्र (48) पति बंजारी
- टीकू बाई, उम्र (40) पति गुलाब सिंह
- सिरदारी, उम्र (45) पुत्र सिलाब गोंड
- जनिया बाई, उम्र (35) पति जनऊ गोंड
- मुंगिया बाई, उम्र (60) पति बजरू मरावी
- झंगलो बाई, उम्र (62) पति धनीराम
- सिया बाई, उम्र (50) पति तिरीत गोंड
- किरण, उम्र (15) पिता शिवनाथ
- पटोरिन बाई, उम्र (35) पति दयाराम गोंड
- धनैया बाई, उम्र (48) पति सिरदारी गोंड
- शांति बाई, उम्र (35) पति शिवनाथ
- प्यारी बाई, उम्र (40) पति फूलचंद
- सोनम बाई, उम्र (16) पिता फूलचंद
- विस्मत बाई, उम्र (45)
- लीला बाई, उम्र (35) पति मानसिंह
- परसदिया बाई, उम्र (30) पति रामचंद्र
- भारती, उम्र (13) पिता मानसिंह
- सुन्ती बाई, उम्र (45) पति मदन सिंह
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us