भोपाल में 15 और बसों का संचालन शुरू, अब कुल 50 बसें दौड़ेंगी सड़कों पर

भोपाल। शहर के लोगों की सुविधा के लिए बीसीएलएल (BCLL ) ने आज से 15 बसों (BHOPAL LAL BUS ) का इजाफा किया है। इन 15 बर्सों को मिलाकर अब वर्तमान में 7 रूटों पर 50 बसें शुरू हो चुकीं है। हालांकि अभी भी 150 से अधिक बसों के पहिए जाम है। बीसीएलएल कंपनी के सीईओ आदित्य सिंह ने बताया कि बसों के संचालन में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जा रही है। इसी महीने के अंत तक बसों में और इजाफा हो सकेगा। अभी फिलहाल सवारियां नहीं मिलने के चलते सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जैसे ही यात्रियों की डिमांड बढ़ेगी वैसे ही बसों को बढ़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक राजधानी भोपाल केवल 35 बर्सों का संचालन किया जा रहा है। आज से 15 और बसें शुरू की गई है। अब टोटल 50 बसें सड़कों पर दौड़ेंगी।
15 बसें आज से शुरू की जा रहीं हैं
वहीं बीसीएलएल के पीआरओ संजय सोनी ने बताया कि sr 4 और sr 8 की मांग को देखते हुए 15 बसें आज से शुरू की जा रहीं हैं। यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन 15 बर्सों का संचालन शुरू किया गया है। आप को बता दें कि भोपाल में जिन मार्गों पर लाल बसें दौड़ रही उनमें से SR 1 जो चिरायु अस्पताल से बैरागढ़ चीचली कोलार तक 6 बस चलाई जा रही हैं वही बस नंबर SR-1 A चिरायु बैरागढ़ वल्लभ भवन 3 बस चलाई जा रही हैं। जबकी बस नंबर SR-4 करोंद बैरागढ़ चीचली तक 5 बस चलाई जा रही थी आज बर्सों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वही। बस नंबर SR-5 विद्यानगर से चिरायु 5 बस चलाई जा रही है। बस नंबर SR-8 कोच फैक्ट्री से चिचली 5 बस चलाई जा रही है। इस बर्सो की संख्या भी बढ़ाई गई है। बस नंबर TR-1 आकृति इको सिटी से चिरायु 5 बस चलाई जा रही है। बस नंबर TR- 4 गांधीनगर से मंडीदीप 5 बस चलाई जा रही है।
0 Comments