Nashakhori Par Action: सरसों के खेत में लगाई 15 लाख की अफीम, नशे के सौदागरों के खिलाफ मामला दर्ज

Nashakhori Par Action: सरसों के खेत में लगाई 15 लाख की अफीम, नशे के सौदागरों के खिलाफ मामला दर्ज 15-lakh-poppy-planted-in-mustard-field-case-registered-against-drug-dealers

Nashakhori Par Action: सरसों के खेत में लगाई 15 लाख की अफीम, नशे के सौदागरों के खिलाफ मामला दर्ज

शिवपुरी। सीएम शिवराज सिंह के नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त आदेश के बाद पुलिस लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रही है। गुरुवार को पुलिस ने शिवपुरी जिले के एक गांव में छापामार कार्रवाई की है। यहां सरसों के खेत से पुलिस ने अफीम की खड़ी फसल जब्त की है। इस अफीम की कीमत 15 लाख के लगभग बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नरौआ गांव का मामला
पुलिस ने बताया कि हमें मुखबिरों द्वारा सूचना मिली थी कि जिले के नरौआ गांव में कुछ आरोपियों ने अपने सरसों के खेत में अफीम की फसल बो रखी है। इसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। हमें खेत में अफीम की खड़ी फसल मिली है। इसके सभी पौधे कटवाकर जब्त कर लिए गए हैं। इस अफीम की कीमत 15 लाख के करीब बताई जा रही है। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह ने पिछले दिनों नशे के माफियायों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पहले भी प्रदेश के कई जिलों से नशे की सामग्री बरामद की है।

इंदौर पुलिस ने पकड़ी थी 70 करोड़ की ड्रग
प्रदेश में ड्रग तस्करी का व्यापार काफी फल फूल रहा है। जनवरी माह में इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 करोड़ रुपए की 70 किलो एमडीएमए (Methyl​e Nedioxy​ Methamphetamine or MDMA) बरामद की थी। इससे पहले भी एक आंटी नाम की नशीले पदार्थों की तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौतों के बाद नशामुक्त प्रदेश बनाने का मामला भी काफी चर्चा में रहा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तो प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का भी ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article