15 April History: आज के दिन एक साथ 6 निजी बैंको का हुआ था राष्ट्रीयकरण, जानें आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

यहां 15 अप्रैल 1980 की बात की जाए तो, छह अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

15 April History: आज के दिन एक साथ 6 निजी बैंको का हुआ था राष्ट्रीयकरण, जानें आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। 15 April History आज का दिन 15 अप्रैल जो कई घटनाओं के लिए खास दिन है जहां पर आज के दिन से ही कई घटनाएं निकलकर सामने आई है। यहां 15 अप्रैल 1980 की बात की जाए तो, छह अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। 1980 में जिन बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, वे थे विजया बैंक लिमिटेड, पंजाब एंड सिंध बैंक लिमिटेड, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लिमिटेड, न्यू बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड, कॉर्पोरेशन बैंक लिमिटेड, आंध्रा बैंक लिमिटेड। इन बैंको के राष्ट्रीयकरण ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों सहित सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1469 : सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म।

1658 : धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया। सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई करने के लिए भेजा था।

1689 : फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1948 : हिमाचल प्रदेश का गठन।

1976: भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।

1980: छह गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत किए गए थे।

1981 : पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोईंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस विमान और इसमें सवार 147 लोगों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा।

1990 : मिखाइल गोर्बाच्योव सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर आसीन पहले और अंतिम व्यक्ति थे।

1994 : भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ (जीएटीटी) पर हस्ताक्षर किए।2004 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई।

2010: भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।

2020 : देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 11,933 पर पहुंची। कुल 392 लोगों ने महामारी में जान गंवाई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article