Sports Minister Yashodhara Raje Scindia :खेल मंत्री ने जबलपुर तीरंदाजी अकादमी का किया निरीक्षण

Sports Minister Yashodhara Raje Scindia : खेल मंत्री ने जबलपुर तीरंदाजी अकादमी का किया निरीक्षण

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री mp Sports Minister inspects यशोधरा राजे सिंधिया ने रानीताल खेल परिसर का दौरा किया।खेल मंत्री ने म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण कर प्रशिक्षण ले रहे तीरंदाजी खिलाड़ियों से प्रशिक्षण में मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों के लिये ऑनलाइन अध्ययन के लिये स्मार्ट क्लॉस कक्ष के साथ ही अकादमी को और बेहतर बनाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें
खेल मंत्री Sports Minister Yashodhara Raje Scindia ने अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार द्वारा जमशेदपुर में चल रही टोक्यो ओलम्पिक के लिये चयन प्रतियोगिता में भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों में अपना स्थाना बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें, म.प्र. सरकार उनके साथ है, जो खिलाड़ी मेहनत करेगा, म.प्र. सरकार उन्हें कोई कमी नहीं आने देगी। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये सर्व-सुविधायुक्त, आधुनिक तकनीकों से लैस अधोसंरचना एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपलब्ध है।

स्टेडियम का भी निरीक्षण किया
खेल मंत्री Yashodhara Raje Scindia द्वारा रांझी इंडोर स्टेडियम एवं मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया तथा शहर में वॉटर स्पोर्ट्स प्रारंभ करने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण कर उन्हें सुदृढ़ बनाने एवं खेलों को विकसित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण पवन जैन उपस्थित थे।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password