दैनिक राशिफल, वृष और धनु राशि वाले आज रहें संभलकर

14 March Horoscope: वृष और धनु राशि वाले आज रहें संभलकर

भोपाल। आज का दिन वृष और धनु राशि वालों के लिए संभलकर रहने का दिन है। 14 March : vrsh aur dhanu raashi vaale aaj rahen sambhalaka इन दोनों राशि के जातकों को शारीरिक और आर्थिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि — इस राशि के जातकों को आज हर्ष रहेगा। साथ ही दाम्पत्य सुख मिलेगा। परंतु परिवार में संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। परिणाम स्वरूप आज के दिन स्वजनो से विवाद हो सकता है।
वृष राशि — वृष राशि के जातकों को आज आर्थिक चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट होगा इ​सलिए संभलकर रहें। पत्नि से पीड़ा के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशि — मिथुन राशि के परिवार में आज कलह हो सकती है। इसी के साथ आज अध्ययन क्षेत्र में प्रग्रति के योग बन रहे हैं। संतान की उत्पत्ति हो सकती हैै।
कर्क राशि — इस राशि के जातकों को धार्मिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष के लिए आप चिंतित रह सकते हैं। इसके विपरीत शारीरिक सुख मिलेगा।
सिंह राशि — सिंह राशि के जातकों को आज अपने माता—पिता का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। साथ ही संतान को ​कष्ट हो सकता है। इनकी निरर्थक यात्रा होगी। पर एक बात इनके पक्ष में रहेगी वो ये कि इनके विरोधी आज पराजित होंगे।
कन्या राशि — इस राशि के छात्रों को आज पठन—पाठन में बाधा आ सकती है। भाई को कष्ट होगा अत: ध्यान रखें। आर्थिक क्षेत्र में प्रग्रति के योग हैं।
तुला राशि — तुला राशि वालों की आज जेब ढीली होने वाली है इनके धन व्यय के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसी के सा​थ शारीरिक सुख भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि — इस राशि के जातकों को आज पत्नि की चिंता सताएगी। इन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। समाज में आज इनकी मान—प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि — व्यापार से जुड़े लोगा आज अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। इन्हेंं आज आर्थिक व शारीरिक कष्ट हो सकता है संभलकर रहें। जिसमें खासतौर पर आंखों से संबंधित रोग उभर सकते हैं।
मकर राशि — मकर राशि के जातकों को भी शारीरिक मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। आज चोट—चपेट की संभावना है। साथ ही आपके विरोधी भी प्रबल रहेंगे। परंतु व्यापार से लाभ होगा।
कुंभ राशि — कुंभ राशि के जातकों में आज मित्र विरोध बना रहेगा परन्तु यात्रा में लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज व्यापारिक लाभ होगा।
मीन राशि — मीन राशि वाले जो आज निर्माण कार्य में संलग्न हैं उनके कार्य में आज बाधा आ सकती है। शारीरिक क्षेत्र के मामले में आज पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। परंतु संतान सुख मिलेगा।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password