MP Neemuch Crocodile: 14 फीट लंबे और 300 किलो वजनी मगरमच्छ को देख छूटा पसीना

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के देहपुर गांव में 14 फीट लंबा और 300 किलो वजनी मगरमच्छ पहुंच गया।

MP Neemuch Crocodile: 14 फीट लंबे और 300 किलो वजनी मगरमच्छ को देख छूटा पसीना

नीमच। MP Neemuch Crocodile  मध्य प्रदेश के नीमच जिले के एक गांव में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक किसान के खेत में करीब 14 फीट लंबा और 300 किलो वजनी मगरमच्छ पहुंच गया। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के देहपुर गांव में देखे गए इस मगरमच्छ की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू करते हुए उसे गांधी सागर बांध में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- एक और दिव्य दरबार! लोगों के भूत-भविष्य-वर्तमान को बताने का दावा

यह भी पढ़ें- Jamia Board Result: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया

नीमच में दिखते हैं मगरमच्छ

बता दें की नीमच में बारिश के मौसम में कभी-कभी मगरमच्छ MP Neemuch Crocodile के लिए खेतों और पानी भराव वाले क्षेत्रों में देखा जाता है। लेकिन अभी शनिवार के दिन भी देहपुर गांव में किसान के खेत में इस भारी भरकम मगरमच्छ को देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे गांधी सागर जलाशय में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Weekly Horoscope 8-14 May 2023: धनु राशि वाले पूरे सप्ताह करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ, 12 मई को ये रहें सावधान

यह भी पढ़ें- Haryana News: मां ने मारा थप्पड़ तो दो सगी बहनें नाराज होकर गायब हो गई, थाने पहुंचा मामला

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

वन विभाग की टीम के मुताबिक पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब 14 फीट है। MP Neemuch Crocodileवहीं वजन करीब 300 किलोग्राम है। इतने बड़े और भारी मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत टीम के लिए करनी पड़ी। वन विभाग के कर्मचारी बाबुलाल नागदा के अनुसार ग्राम देहपुर में एक किसान के खेत पर मिले मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया है। शायद यह मगरमच्छ गुंजाली नदी से खेत में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- PM Modi Rally: पीएम मोदी का बेंगलुरु में भव्य रोड शो, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

यह भी पढ़ें- Tata Tiago Electric Car: टाटा टियागो इवी बनी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article