14 August Daily Horoscope : जानिए किस राशि के जातकों को मिलेगा कृषि से लाभ, बाकी राशि वाले भी जाने फल । -

14 August Daily Horoscope : जानिए किस राशि के जातकों को मिलेगा कृषि से लाभ, बाकी राशि वाले भी जाने फल ।

14 august

नई दिल्ली। शनिवार का दिन मिथुन, 14 August Daily Horoscope सिंह और कुंभ राशि के जातकों को कृषि से लाभ दिलाएगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार कर्क राशि वालो के लिए ये दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आइए जानते हैं बाकी राशियों का हाल।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों को शनिवार को शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके भाई की उन्नति के भी योग दिख रहे हैं। इसी के साथ ही आज आपको दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों को शनिवार का दिन उदर विकार से कष्ट दिला सकता है। इसी के सा​थ आपको वाहन भय बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन आपका अच्छा बीतने वाला है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को शनिवार के दिन शारीरिक रूप से कष्ट होगा। नेत्र पीड़ा भी आपको हो सकती है। इसके विपरीत कृषि और नौकरी से आपको लाभ होगा।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों की पत्नि को कष्ट हो सकता है। विरोधी आपके प्रबल रहेंगे। अत: सतर्क रहें। निर्माण काय में बाधा आ सकती है।

सिं​ह राशि —
सिंह राशि के जातकों को किसी बात को लेकर थोड़ी बहुत चिंता सता सकती है। कृषि से लाभ के योग भी बन रहे हैं। स्त्री सुख मिलेगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि वाले शनिवार को प्रवासी जीवन व्यतीत करेंगे। निकटतम संबंधी को कष्ट हो सकता है। इसके अलावा आपको व्यापार से लाभ के योग दिख रहे हैं।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को विरोधियों को पराजय का मुख देखना पड़ेगा। विद्या के क्षेत्र मं बाधा आ सकती है। आपकी माता व संतान को कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशि —

वृश्चिक राशि के जातकों के भाई की उन्नति संभव है। समाज में आपकी मान—प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वाहन भय बना रहेगा। अत: वाहन का उपयोग सावधानी के साथ करें।

धनु राशि —
आपने जो योजनाएं बनाई हैं वे अधूरी रह सकती हैं। अगर कोई निर्माण कार्य करा रहे हैं तो उसमें बाधा आ सकती है। नौकरी से लाभ के योग दिख रहे हैं।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के लिए भी वाहन सतर्कता से चलाने की सलाह दी जा रही है। नौकरी से आपको लाभ होगा। नेत्र पीड़ा आपको हो सकती है।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि वालों का दाम्पत्य जीवन कटुतामय बीतेगा। व्यापार व कृषि क्षेत्र में आपको लाभ के अवसर मिलेगें। आर्थिक रूप से आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों के सभी महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। व्यापार से भी आपको लाभ के योग दिख रहे हैं। विरोधी पराजित होंगे।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password