Assam Gangrape Incident: फिर सामने आया दिल्ली का दहलाने वाला निर्भया कांड, 13 साल की बच्ची हुई शिकार

देश की राजधानी दिल्ली के बाद असम के कोकराझार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें 13 वर्षीय लड़की के साथ चार युवकों ने चलती कार में कथित तौर पर बलात्कार किया।

Assam Gangrape Incident: फिर सामने आया दिल्ली का दहलाने वाला निर्भया कांड, 13 साल की बच्ची हुई शिकार

कोकराझार। Assam Gangrape Incident देश की राजधानी दिल्ली के बाद असम के कोकराझार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें 13 वर्षीय लड़की के साथ चार युवकों ने चलती कार में कथित तौर पर बलात्कार किया।

जाने क्या है पूरी घटना 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है जब चार युवकों ने लड़की को जबरन कार में बैठा लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, “ इलाका डोटमा शहर के पास है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया और बुधवार शाम को चारों आरोपियों को दबोच लिया।”

विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, “ आरोपियों को कोकराझार की एक अदालत में पेश किया गया था और उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।”

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article