Corona Vaccine: कागजों पर 13 साल के बच्चे को लगा दिया कोरोना का टीका, SMS आने के बाद हुआ खुलासा

Corona Vaccine: कागजों पर 13 साल के बच्चे को लगा दिया कोरोना का टीका, SMS आने के बाद हुआ खुलासा 13-year-old child was given corona vaccine on paper, questions are being raised on statistics

Corona Vaccine: कागजों पर 13 साल के बच्चे को लगा दिया कोरोना का टीका, SMS आने के बाद हुआ खुलासा

भोपाल। प्रदेश में कोरोना वैक्सिनेशन महाअभियान जोरों पर चल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं सरकार द्वारा किए जा रहे वैक्सिनेशन के आंकड़ों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजधानी में एक 13 साल के लड़के को कोरोना वैक्सीन लगाने का मैसेज इस बात का सबूत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है। वहीं अब आंकड़ों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राजधानी के टीला जमालपुरा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले रजत डांगरे ने मीडिया को बताया कि 21 जून को उनके फोन पर मैसेज आया था।

इस मैसेज में कहा गया था कि रजत के 13 वर्षीय दिव्यांग बेटे वेदांत को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस मैसेज के बाद रजत और उसके परिवार वाले परेशान हो गए। रजत ने मामले की शिकायत भी की लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। रजत ने बताया कि मैसेज में आई लिंक पर क्लिक करने के बाद वेदांत का वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट निकल आया। इस सर्टिफिेकेट में रजत की उम्र 56 साल की बताई गई है। रजत ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर निगम को वेदांत की पेंशन (विशेष जरूरत वाले व्यक्ति के रूप में) के लिए जमा किए गए थे। प्रदेश में फर्जी वैक्सीन के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

मप्र बना नंबर वन
प्रदेश में 21 जून से कोरोना वैक्सीन का महाअभियान चलाया जा रहा है। मप्र के इस अभियान ने नए कीर्तिमान रचे हैं। मप्र अब तक वैक्सिनेशन के मामले में पूरे देश में नंबर 1 पर आ गया है। मप्र में एब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में अब तक मप्र इकलौता ऐसा राज्य बन गया है जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मप्र के लिए यह एक उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मप्र के इस अभियान की तारीफ की है। गौरतलब है कि जनसंख्या की दृ्ष्टि से कई राज्य मध्य प्रदेश से बड़े हैं।

इसके बावजूद भी अब तक किसी राज्य में इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। सीएम शिवराज सिंह ने इसको लेकर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। सोमवार तक प्रदेश में 2 लाख 90 हजार 38 से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज लोगों को लगाए गए हैं। अब तक मध्यप्रदेश में दो करोड़ एक लाख 6 हजार 995 कोरोना वैक्सीन की डोजेज लगाए जा चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना महाअभियान 21 जून से चलाया जा रहा है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है। प्रदेश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article