Mohan Sarkar Cabinet News: एमपी के 13 मंत्रियों को बंगले तो मिले, पर नहीं कर पाएंगे गृह प्रवेश, जानें क्या है वजह

Mohan Sarkar Cabinet News: मोहन सरकार ने 13 मंत्रियों को गृह विभाग ने गुरुवार शाम को बंगले आवंटित कर दिये हैं।

Mohan Sarkar Cabinet News: एमपी के 13 मंत्रियों को बंगले तो मिले, पर नहीं कर पाएंगे गृह प्रवेश, जानें क्या है वजह

Mohan Sarkar Cabinet News: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के 13 मंत्रियों को बंगले आवंटित हो गए हैं, पर ये उनमें अभी गृह प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह है वह टीप जो आदेश में रिमार्क वाले काॅलम में लिखी है- रिक्त होने की प्रत्याशा में। यानी ये बंगले अभी खाली नहीं है। जब ये बंगले खाली होंगे उसके बाद मंत्री मुहूर्त के अनुसार इनमें गृह प्रवेश करेंगे।

गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन के अपर सचिव अजय गुप्ता के अनुसार प्रदेश सरकार के 13 मंत्रियों को राजधानी भोपाल में बंगले आवंटित किए गए हैं।

संबंधित खबरः MP Bhopal News: वीरा राणा बनीं मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव, अब तक संभाल रहीं थी CS का अतिरिक्त प्रभार

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बंगला बदला

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बंगला बदल दिया है। पहले इन्ह चार इमली में ई-8/17 बंगला आवंटित किया गया था। जिसे बदलकर अब चार इमली में ही बी-22 बंगला आवंटित कर दिया है।

हालांकि यह बंगला भी अभी खाली नहीं है। खाली होने के बाद करण सिंह वर्मा इसमें प्रवेश कर पाएंगे।

संबंधित खबरः Mohan Yadav Cabinet Meeting: MP मोहन कैबिनेट के फैसलेः 5 नए मेडिकल कॉलेज में सीधी भर्ती को हरी झंडी, पिछड़े जिलों में सड़कों-पुलों के लिए 900 करोड़ मंजूर

किस मंत्री को मिला कौन सा बंगला

प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल का राजधानी में पता होगा बी-7, सिविल लाइन। इसी तरह मंत्री उदय प्रताप सिंह, बी-17, 74 बंगला, सम्पतिया उइके बी-12ए 74 बंगला, निर्मला भूरिया बी-10, 74 बंगला, नारायण सिंह कुशवाह बी-11 चार इमली, नागर सिंह चैहान बी-12 बी 74 बंगला, राकेश शुक्ला बी-19 74 बंगला, चैतन्य काश्यप बी-2 आशियाना बंगला, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी बी-11 74 बंगला, दिलीप जायसवाल बी-2 चार इमली, गौतम टेटवाल सी-1 74 बंगला और लखन पटेल को सी-14 शिवाजी नगर आवंटित किया गया है।

ये भी पढ़ेंः

Ram Mandir Ayodhya: महाकाल की नगरी के शंख से होगा श्रीराम लला का अभिषेक, अयोध्या में ऐसे होगी पूजा

Ram Mandir Exhibition Bhopal: सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाये विस अध्यक्ष तोमर, जानें किस BJP विधायक के बंगले पर सजी राम मंदिर की झांकी

Ujjain News: बाबा महाकाल की नगरी में बन रही 51kg की हर्बल अगरबत्ती, 22 जनवरी को यहां होगी प्रज्‍ज्वलित

Ram Naam list: 22 जनवरी को आपकी फैमिली में भी आने वाला है नन्हा मेहमान…श्रीराम के इन अवतारों पर रख सकते हैं बच्चे का नाम, देखें पूरी लिस्ट

Chhindwada Crime News: छिंदवाड़ा में मारे गए ASI को शहीद का दर्जा, 1 करोड़ की श्रद्धा निधि, सीएम ने जताया दुख

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article