Advertisment

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश सशस्त्र बलों के 122 सैनिक भारत रवाना

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश सशस्त्र बलों का 122 सैनिकों का दल भारत के लिए रवाना हो गया है। यह जानकारी भारतीय सेना ने मंगलवार को दी।

Advertisment

1971 में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में भारत ने पिछले महीने स्वर्ण जयंती वर्ष समारोहों की शुरुआत की थी। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

भारतीय सेना ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बांग्लादेश सशस्त्र बलों का 122 सदस्यीय दल गणतंत्र दिवस परेड 2021 में शामिल होने के लिए भारत रवाना हो चुका है। हम साथ लड़े, हम साथ बढ़े।’’

इसने कहा, ‘‘शानदार परेड के लिए 26 जनवरी 2021 को जुड़िए।’’

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने भी ट्वीट किया कि 122 सदस्यीय दल ‘‘भारतीय वायुसेना के विशेष सी-17 विमान से रवाना हुआ।’’

Advertisment

रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि स्वर्ण जयंती समारोहों के तहत पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

भाषा नीरज नीरज माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें