Advertisment

पंजाब में कोविड-19 से 12 और मरीजों की मौत, 242 नए मामले आये सामने

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चंडीगढ़,15 जनवरी (भाषा) पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से प्रदेश में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,485 हो गई जबकि संक्रमण के 242 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,70,191 हो गई है।

Advertisment

सरकार की तरफ से जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,739 है।

मोहाली में आज 37 नए मामले सामने आए। लुधियाना में 35 और पटियाला में 33 नये मरीज मिले हैं।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण मुक्त होने पर 257 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,61,967 हो गई है।

Advertisment

बुलेटिन के अनुसार 13 मरीज जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं जबकि 88 ऑक्सीजन के सहारे पर हैं।

राज्य में अबतक 41,97,346 नमूने जांच के लिए लिये गये

भाषा राजकुमार माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें