26 जनवरी को कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे 12 और चीते, मध्य प्रदेश में नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से आ रहे

26 जनवरी को कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे 12 और चीते, मध्य प्रदेश में नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से आ रहे, 12 more cheetahs will be released in Madhya Pradesh's Kuno National Park on January 26, cheetahs are now being brought from South Africa, after Namibia

26 जनवरी को कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे 12 और चीते, मध्य प्रदेश में नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से आ रहे

भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ चीते आने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते लाने की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि 26 जनवरी को मध्‍यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 12 और चीतों को छोड़ दिया जाएगा। ये चीते अफ्रीका से लाए जा रहे हैं। अफ्रीका में तीन महीने से ज्यादा समय से इन चीतों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जल्द से जल्द इन्हें मध्य प्रदेश लाकर 26 जनवरी को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया जाएगा।

बता दें कि 12 और चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय पार्क में स्थानांतरित करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों से लगातार संपर्क बना हुआ है। ये चीते जनवरी में किसी भी दिन मध्य प्रदेश पहुंच सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के एक सूत्रों ने जानकारी दी थी कि कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य के अधिकारियों ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के 20वें सम्मेलन में सात नर और पांच मादा चीतों को लाने की तैयारियों पर एक प्रस्तुतिकरण दिया था।

चीतों को दक्षिण अफ्रीका में पिछले कुछ महीने से अलग रखा गया है। बता दें कि भारत के वन्यजीव संस्थान द्वारा तैयार भारत में चीतों को फिर से बसाने की कार्ययोजना के अनुसार करीब 12-14 जंगली चीतों (8 से 10 नर और 4 से 6 मादा) को दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया तथा अन्य अफ्रीकी देशों से मंगाया जाना है। यह संख्या देश में चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त है। कार्यक्रम के तहत शुरुआत में पांच साल के लिए ये चीते आएंगे और बाद में जरूरत पड़ने पर और चीते लाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article