MP Ministers: विधानसभा चुनाव हारे मंत्रियों ने खाली नहीं किए बंगले, 30 में से 22 मंत्रियों को नहीं मिला आवास

MP Ministers एमपी में चुनाव हारे मंत्रियों ने खाली नहीं किए बंगले, 30 में से 22 मंत्रियों को नहीं मिला आवास सीएम मोहन लेंगे आखिरी फैसला

MP Ministers: विधानसभा चुनाव हारे मंत्रियों ने खाली नहीं किए बंगले, 30 में से 22 मंत्रियों को नहीं मिला आवास

भोपाल। MP Ministers. मध्यप्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों (MP Ministers:) को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मंत्रिमंडल (MP Ministers) के गठन के 10 दिन बाद भी आवास आवंटन ने मंत्रियों की टेंशन बढ़ा दी है। हाल ही में मोहन मंत्रिमंडल (MP Ministers) के विस्तार में 30 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इनमें से 22 मंत्रियों को अब तक सरकारी बंगले नहीं मिले हैं।

चुनाव हारे मंत्रियों ने नहीं छोड़ा बंगला
आपको बता दें कि पिछली सरकार के 12 मंत्री 2023 में हुआ विधानसभा चुनाव हार गए थे। चुनाव में हार के बाद ये सभी नेता अब विधायक भी नहीं हैं। इसके बावजूद इन मंत्रियों (MP Ministers) ने अब तक बंगला खाली नहीं किया है। हालांकि, इन पूर्व मंत्रियों (MP Ministers) को गृह विभाग ने बंगला खाली कराने का कोई नोटिस नहीं दिया है।

संबंधित खबर:KamalNath: पूर्व CM कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- मैं दिल्ली क्यों जाऊंगा, यहीं रहूंगा

नरोत्तम-पटेल हारे थे चुनाव
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा और कमल पटेल जैसे कई दिग्गज चुनाव हार गए थे। इन सभी मंत्रियों (MP Ministers) की लिस्ट गृह विभाग ने मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दी है। इस सूची पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव का लेना है।

संबंधित खबर:MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट में 28 मंत्रियों ने ली शपथ, शिवराज मंत्रिमंडल के 6 मंत्रियों को ही मिली जगह

7 मंत्रियों ने दी खाली करने की सहमति
खबर के मुताबिक बी और सी टाइप के इन बंगलों में रह रहे पूर्व मंत्रियों में से 7 मंत्रियों (MP Ministers) ने बंगला खाली करने की सहमति दे दी है। इसमें पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम खेलावन पटेल, अरविंद भदौरिया, ओपीएस भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह और राहुल सिंह शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:

Bhopal News: प्रदेश में संचालित नहीं होंगे अवैध बाल संरक्षण गृह, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Congress: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की बड़ी बैठक, कमलनाथ-दिग्गी, जीतू समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Budhaditya Yog 2024: धनु में बुधादित्य योग, क्या होगा आप पर असर

Rajasthan Karanpur News: राजस्थान में भाजपा ने जिसे बनाया था मंत्री वो चुनाव ही हार गया

Shivraj Singh Chouhan: बैंड-डीजे संचालकों से बोले शिवराज, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा; बयान हुआ वायरल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article