Advertisment

12 घंटे में पलटा पाकिस्तान, कहा- नहीं है दाऊद मेरे पास

author-image
Pooja Singh
12 घंटे में पलटा पाकिस्तान, कहा- नहीं है दाऊद मेरे पास

नई दिल्ली: पाकिस्तान मात्र 24 घंटे के अंदर ही अपने बयान से पीछे हट गया। 22 अगस्त यानि शनिवार को पाकिस्तान ने कराची में 1993 मुंबई धमाके के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम के होने की बात स्वीकार की थी। पाकिस्तान ने जिन आतंकवादी समूह और उनके आकाओं पर प्रतिबंध लगाया है उनके लिस्ट जारी किए थे। जिसमें दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल था। यहां तक की उस लिस्ट में दाऊद के कराची स्थित घर का पता और पासपोर्ट की जानकारी भी दी गई थी। इसके बाद भी पाकिस्तान ने यू-टर्न लेते हुए 24 घंटे के अंदर दाऊद के पाकिस्तान में होने से इनकार कर दिया।

Advertisment

दरअसल पाकिस्तान ने शनिवार को 88 आतंकवादी समूह और उनके आकाओं पर प्रतिबंध लगाने जानकारी देते हुए एक लिस्ट जारी की थी। जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम था। अपने आदत से मजबूर पाकिस्तान अपने ही दिए बयान पर नहीं टिक सका और 24 घंटे के अंदर ही उसने इस खबर को खारिज कर दिया।

दाऊद इब्राहिम 1993 सीरियल बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड है

1993 में मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में दाऊद इब्राहिम मुख्य आरोपी है। इस सीरियल ब्लास्ट के बाद न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरा देश दहल गया था। इस धमाके में करीब 257 लोगों ने अपनी जान गवाई थी और हजारों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. मुंबई धमाके के बाद दाऊद अपने परिवार के साथ मुंबई से भाग गया। इसके बाद से ही दाऊद का नाम भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है।

इसे भी पढ़ें- सुशांत सिंह केस: सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से पूछताछ, हुए कई खुलासे

Advertisment

दाऊद को लेकर पहले भी झूट बोल चुका है पाकिस्तान

कई बार दाऊद के पाकिस्तान में होने का सबूत दुनिया के सामने आ चुके हैं। हर बार पाकिस्तान दाऊद के होने की खबर को खारिज करता है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें