कर्नाटक। देश-प्रदेश के खबरों के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कर्नाटक के हुबली से पथराव मामले को लेकर सामने आ रही है। आपको बता दें कि यह घटना 16 अप्रैल को आधी रात में पुलिस स्टेशन पर पथराव करने कि कोशिश की गई थी। जिसके जुर्म में 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी दंगाइयों पर दंगा भड़काने की कोशिश करने और पथराव करने का आरोप लगाया गया है।
विस्तार से जाने पूरी घटना के बारें में
आपकों बता दें की यह घटना हुबली में पुलिस स्टेशन पर 16 अप्रैल को आधी रात में पथराव करने कि कोशिश कि गई थी। जिसमें 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। जिसके सभी घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मौजूद एक अधिकारी ने बताया की करीब 1000 लोगों कि भीड़ ने पथराव किया। पुलिस कर्मियों वीडियों और सबूतों के आधार पर दंगाइयों की जांच में लगी हुई है।
राजस्व मंत्री आर. अशोक का बयान
अगर वे (हुबली कांड के आरोपी) गिरफ़्तार भी हो जाते हैं, तो 3-4 दिन में बाहर आ जाएंगे। ऐसे लोगों को उचित सबक सिखाया जाना चाहिए और बेघर किया जाना चाहिए। हम इस तरह की मानसिकता पर अंकुश लगाएंगे और उत्तर प्रदेश मॉडल यहां लाएंगे: कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक, बेंगलुरु pic.twitter.com/VeFGUf63nt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2022
वही राजस्व विभाग के आर. अशोक का बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हुबली कांड के आरोपी गिरफ़्तार भी हो जाते हैं, तो वह 3-4 दिन में बाहर आ जाएंगे। कहा कि ऐसे लोगों को उचित सबक सिखाया जाना चाहिए और बेघर किया जाना चाहिए। इसी को कहते हुए उन्होंने सीएम योगी के द्वारा कई दंगाईयों एक्शन को देख ऐसा कहा की जैसे उत्तर प्रदेश में आरोपीयों तुरंत दंड दिया जाता हैं वही हम इस तरह की मानसिकता पर अंकुश लगाएंगे और उत्तर प्रदेश मॉडल यहां लाएंग।