Advertisment

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 113 नए मामले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

श्रीनगर, 11 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 113 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,651 हो गई। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,911 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। .

Advertisment

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 46 मामले जम्मू संभाग और 67 मामले कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा 42 मामले श्रीनगर से और इसके बाद जम्मू जिले से 35 मामले सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में 1,768 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में जम्मू संभाग में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई। भाषा स्नेहा माधवमाधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें